Thursday, 15 August 2019

कुछ दर्द भरी बातें! Sad quotes in hindi.

कुछ दर्द भरी बातें:

1.वो ढूंढ रहे थे मुझे भूल जाने के तरीके ,मैंने उनसे खफा होकर उनकी मुश्किल आसान कर दी!

2.बहुत दूर तक जाना पड़ता है सिर्फ यह जानने के लिए कि
नजदीक कौन है!

3.जख्म देकर ना पुंछा करो,दर्द की शिद्दत ,दर्द तो दर्द होता है,
थोड़ा क्या ज्यादा क्या !!

4.घमंड न करना जिंदगी में तकदीर बदलती रहती है!

5.बहुत मजबूत हो जाते हैं वो लोग ,जिसके पास खोने को कुछ नहीं बचता!

6.वक्त इशारा देता रहा और हम इत्तेफाक समझते रहे ...बस मुंह ही धोखे खाते गये और इस्तेमाल होते रहे!

7.कोइ फर्क नहीं होता प्यार और जहर में जहर पीकर लोग मर जाते हैं..... और प्यार करके लोग जी नहीं पाते!

8.जिस पर तुम्हारा वश नही उसके लिए दुखी होना छोड़ दो!

9.हमने तो बहुत प्यार किया था उनसे मगर यह नहीं पता था कि वो हमसे इतनी नफ़रत करते हैं!

10.बहुत दूर तक जाना पड़ता है सिर्फ यह जानने के लिए कि नजदीक कौन है!

11.इजहार कर देना साहब वरना खामोशी उम्र भर का इंतजार बन जाती है!

12.चुप हुं तो पत्थर ना समझ मुझे दिल पे असर हुआ है किसी अपने की बात का!

13.काश ये सिलसिला हो जाए मैं मिट जाऊं या फासला घट जाए!

14.तुझे जैसे चलना है वैसे चल ए जिंदगी मेरी मैंने तो तुझसे हर उम्मिद छोड़ रखी है!

15.काश तुम कभी जोर से गले लगा कर कहो डरते क्यों हो पागल तुम्हारी ही तो हुं मैं!

मोटिवेशनल शायरियां! motivational quotes in hindi.

दोस्तों स्वागत है आप सब का हमारे ब्लाग में,आज के इस पोस्ट में मैं आपके साथ कुछ बेहतरीन शायरीयां शेर करने जा रहा हुं ! पोस्ट को अंतिम तक जरूर पढ़िएगा!

मोटिवेशनल शायरी:

शायरी 1: जिंदगी में ये मायने नहीं रखता कि आपने जिंदगी को कितना जिया,बल्कि मायने ये रखता है कि आप जिंदगी में कितना खुश रहेें!

शायरी 2: जो इंसान हारने के डर से कभी आगे नहीं बढ़ता 
वो इंसान जीवन में कभी कामयाब नहीं हो सकता!

शायरी 3: दूसरों की मदद करते हुए यदि दिल खुश हो ,तो वही सेवा है, बाकी सब दिखावा है !

शायरी 4: 
क्या सफलता पायेगा वो जो निर्भर रहता गैरों पर , मंजिल तो उसके कदमों में है, जो चलता अपने पैरों पर!

शायरी 5:
स्वयं की गलतियां जब हम दूसरों में देखते हैं तो हमें बड़ी जलन होती है!

शायरी 6:
मैदान में हारा हुआ इंसान जीत सकता है लेकिन मन से हारा हुआ इंसान कभी नहीं जीत सकता!

शायरी 7: अच्छा इंसान मतलबी नहीं होता बस दूर हो जाता है
उन लोगों से जिन्हें उसकी कद्र नहीं होती!

शायरी 8: 
अगर आप सही हो तो कुछ भी साबित करने कोशिश मत करो बस सही बने रहो गवाही वक्त खुद दे देगा!

शायरी 9:
छोटी छोटी बातों पर वही लोग गुस्सा करते हैं, जिन्हें हमारी फिक्र होती है!

शायरी 10:
जो आसानी से मिल जाता है वो हमेशा तक नहीं रहता ,जो हमेशा तक रहता है वो आसानी से नहीं मिलता!

शायरी 11: हर वो चीज जिसकी तुम कल्पना कर सकते हो,वह सच है!

शायरी 12: 
जिस व्यक्ति ने अपनी आदतें बदल ली,वो कल बदल जाएगा!
और जिसने नहीं बदली, उसके साथ कल भी वही होगा जो आज तक होता आया है!

शायरी 13: 

न भागना है न रुकना है बस चलते रहना है!

शायरी 14:

सुनो ! उम्मीद मत छोड़ना कमजोर तु नहीं तेरा वक्त है!

शायरी 15:
सब्र रखो मरने तक फिर सब ठीक हो जाएगा!

शायरी 16: 
पछतावे से अच्छा है कोशिश करके फेल हो जाना!

शायरी 17:
जिंदगी में इतनी तेजी से आगे दौडो कि लोगों के बुराई के धागे आपके पैरों में ही आकर टूट जाये!

शायरी 18:
जीत कर दिखावो उनको जो तुम्हारे हारने का इंतजार कर रहे हैं!

शायरी 19:
जीनियस 1% टैलेंट है.... और 99%हार्ड वर्क.

शायरी 20:

जीत और हार आपकी सोच पर निर्भर करती है मां लो तो हार होगी,ठान लो तो जीत होगी!



Thursday, 8 August 2019

वरदराज की प्रेरणा दायक कहानी! Motivational story of varad raj.

दोस्तों स्वागत है आपका इस नई पोस्ट में, इस पोस्ट में मैं आपके साथ एक ऐसी कहानी शेर करने जा रहा हूं जिसे सुनकर आप कभी जिंदगी में हार नहीं मानोगे!तो दोस्तों इस पोस्ट को अंतिम तक जरूर पढ़िएगा!

तो चलिए कहानी की शुरुआत करते हैं, कहानी थोड़ी पुरानी है मगर आप इस कहानी को पढ़कर बोर नहीं होंगे!
दोस्तों पुराने जमाने की बात है वरदराज नामक बच्चा था
उसे पढ़ाई लिखाई में कोई दिलचस्पी नहीं थी! उसे उसके माता-पिता ने पढ़ाई के लिए गुरुकुल में छोड़ा था!

वरदराज को गुरु जो भी पढ़ाते थे उसे कुछ भी समझ नहीं आता था! एक दिन गुरुजी ने उसे कहा"बेटा वरदराज पढ़ाई-लिखाई ये शायद तुम्हारे भाग्य में नहीं है , इसलिए बेटा तुम घर जाओ और अपने माता-पिता की काम में मदद करो! वरदराज ने गुरु की आज्ञा मानकर घर की ओर प्रस्थान किया!
     चलते-चलते वह एक कुएं के पास पहुंचा गुरु ने उसे खाने को कुछ दिया था उसने वह खाने की पोटली निकाली और पानी लाने के लिए उस कुएं के पास पहुंचा तो उसे वहां कुछ आश्चर्यजनक दिखा!

उसने देखा की कुएं के पत्थर पर रस्सी के निशान थे,उसके मन में एक विचार आया की एक मामुली सी रस्सी पत्थर पर अपने निशान बना सकती है तो मैं क्युं अपनी जिंदगी कुछ नहीं कर सकता!

उसने घर जाने की बजाय गुरु के पास जाना ठीक समझा और वो चला गया! इस बार उसने अपनी मेहनत से वो मुकाम हासिल किया जो एक साधारण व्यक्ति नहीं कर सकता था!

उसने अपने आप को साधारण नहीं समझा इस लिए वो कर पाया!
इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि हमें अपने आप को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए, क्योंकि इस दुनिया में ऐसा कोई काम नहीं है जो आप नहीं कर सकते!
हम सब कुछ कर सकते हैं बस हमें खुद पर विश्वास होना चाहिए!

दोस्तों यदि कहानी आपको अच्छी लगी हो तो आपके बहुमूल्य विचार comment कर जरूर बताएं तो मिलते हैं अगली पोस्ट में "जय हिन्द जय भारत"!